सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Two killed in collision with a car coming from the wrong direction

Sagar News: गलत दिशा से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत, एक घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

बाइकों के पास खड़े रघुवीर राय और हेमंत कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामगोपाल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बुलेरो ने अचानक बेकाबू होकर हादसे को अंजाम दिया।

Sagar News: Two killed in collision with a car coming from the wrong direction
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सागर जिले में सड़क दुर्घटनाओं से आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं और इन सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर मामलों में वाहन चालकों की लापरवाही सामने आती है। जिले में अब सड़कों के किनारे पटरियों पर चलना भी खतरनाक हो चला है। लोग पटरियों पर भी तेज रफ्तार वाहन चालकों का शिकार बन काल के गाल में समा रहे हैं। ऐसा ही हादसा राहतगढ़ थाना इलाके में सामने आया। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वही एक गंभीर घायल है, जिसे जिला आस्पताल सागर रेफर किया गया।


घटना नेशनल हाइवे 142 राहतगढ़ विदिशा रोड उत्तम फैक्ट्री के सामने के सामने की है, जहां पर तेज रफ्तार बुलेरो कार क्रमांक mp16c7415 विदिशा तरफ से आ रही थी, जिसने रांग साइड आकर एक के बाद एक सड़क के किनारे खड़ी तीन बाइकों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। बाइकों के पास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो लोग रघुवीर राय और हेमंत कुशवाहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय विदिशा की तरफ से तेज रफ्तार में बोलेरो गाड़ी आई और धड़धड़ाते हुए वाहनों में टक्कर मारती हुई सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक यह हादसा घटित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में 8 माह की बच्ची की हत्या, मां निकली कातिल, सास की नाराजगी बनी वजह

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इसकी सूचना राहतगढ़ पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल आस्पताल लाया गया,जहां से गंभीर घायल रामगोपाल कुशवाहा को प्राथमिक इलाज के बाद सागर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed