सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in chinhat, police called it theft

बच्चों पर बंदूक तानकर चिनहट में लाखों की डकैती, पुलिस बोली- किसी से बताना मत

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Dec 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
 robbery in chinhat, police called it theft
पीड़ित परिवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के चिनहट के जुग्गौर में हथियारबंद डकैतों ने रविवार आधी रात को ई-रिक्शा चालक विनोद यादव के घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने विनोद की पत्नी अनीता, तीन साल के बेटे आयुष व एक वर्षीय यश पर असलहा तानकर धमकी देते हुए जेवर-नकदी मांगे। दंपती ने आलमारी की चाबियां नहीं दी तो लात-घूसों से पिटाई की। आलमारी तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

Trending Videos


बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दो फायर भी किए जिससे मकान के ऊपरी हिस्से में सो रहे विनोद के भाई जाग गए। उन्होंने शोर मचाते हुए पथराव किया तो गांव में हल्ला मच गया। ग्रामीण एकत्र हुए तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदमाश अपने साथ आलमारी भी ले गए। सूचना पाकर आई पुलिस को घर से 200 मीटर दूर आलमारी टूटी पड़ी मिली है। पुलिस ने वारदात को चोरी की धाराओं में दर्ज किया है। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ितों से कहा था कि किसी को घटना के बारे में मत बताना वरना डकैत नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि वह मकान के भूतल पर परिवार के साथ रहता है जबकि पहली मंजिल पर छोटे भाई पंकज और अंगद रहते हैं। रात करीब दो बजे पांच बदमाश गेट फांदकर भीतर घुस आए। बदमाशों ने खिड़की को धक्का देकर खोल लिया। भीतर लाइट जल रही थी और विनोद व उसके पत्नी-बेटे सो रहे थे।

बकौल विनोद, बदमाशों ने असलहा तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए दरवाजा खुलवा लिया। भीतर आते ही पत्नी-बच्चों के सिर पर असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये-जेवर मांगे। अनीता ने कहा कि रुपये-जेवर आलमारी में रखे हैं।

चाबी न देने पर भड़के बदमाश

 robbery in chinhat, police called it theft

हालांकि, उसने बहाना बनाते हुए चाबी नहीं दी। इस पर बदमाश भड़क गए और मारपीट करने लगे। दो बदमाश आलमारी तोड़ने में जुट गए लेकिन सफलता नहीं मिली। विनोद का कहना है कि बदमाशों ने धमकाने के इरादे से दो फायर भी किए। गोली की आवाज सुनकर ऊपर सो रहे भाइयों की नींद खुल गई।

बदमाशों के घुसने की जानकारी पाकर उन्होंने शोर मचाते हुए पत्थर चलाने शुरू कर दिए। गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए। घिरने की आशंका से बदमाश आलमारी लेकर बाहर निकले और आठ राउंड गोलियां चलाईं जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसके बाद बदमाश आराम से भाग निकले।

घर से करीब 200 मीटर दूर क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने आलमारी तोड़ी और उसमें रखे 8000 रुपये नकद व करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर निकाल लिए। विनोद ने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद डकैती की बात से इनकार किया है। इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ राय का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस से फोन पर बातचीत के दौरान चल रही थीं गोलियां

 robbery in chinhat, police called it theft

विनोद ने बताया कि बदमाशों के भागने के बाद उसने पुलिस कंट्रोलरूम फोन किया। पहले तो काफी देर तक फोन नहीं उठा। लगभग 20 मिनट बाद कॉल कनेक्ट हुई तब बदमाश बाहर फायरिंग कर रहे थे।

उसने कहा कि पुलिस को बातचीत के दौरान गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। कॉल की रिकॉर्डिंग निकालने पर फायरिंग की पुष्टि हो जाएगी। फोन करने के आधे घंटे बाद चिनहट पुलिस घटनास्थल पहुंची।

आलमारी लेकर भाग रहे थे चोर, टोकने पर की थी फायरिंग
इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ राय का कहना है कि विनोद के घर पर चोर घुसे थे। पूरा परिवार सो रहा था तभी बदमाश आलमारी उठाकर ले जाने लगे। वह घर से बाहर निकले तभी विनोद लघुशंका के लिए जाग गया। टॉयलेट जाते वक्त उसने बदमाशों को आलमारी ले जाते देखा तो शोर मचाया।

ग्रामीण एकत्र होने लगे तो बदमाश गोलियां चलाते हुए भाग गए। पुलिस को मौके से खोखे मिले हैं। इंस्पेक्टर ने दो से तीन बदमाशों के वारदात करने की बात कही है।

डेढ़ घंटे तक उत्पात व दहशत फैलाए रहे बदमाश

 robbery in chinhat, police called it theft

डकैती की वारदात से विनोद और उसके परिवारीजन दहशत में हैं। अनीता ने बताया कि बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक घर पर उत्पात मचाते रहे।

उन्होंने मासूम बच्चों के सिर पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी जिससे कोई शोर न मचाए। बदमाशों के खौफ से अनीता दोनों बच्चों को कलेजे से चिपकाकर रोती रही। उनके जाने के बाद परिवार की जान में जान आई।

परिचित पर ही शक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस को शक है कि बदमाश विनोद यादव के परिचित अथवा घर आने-जाने वाले ही हैं। पुलिस उनकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। विनोद व अनीता से बदमाशों का हुलिया व कद-काठी पूछकर उनका स्केच बनाने की तैयारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed