सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police clams murder by a key

पुलिसिया कहानी, चार इंच की चाबी से कर दिया कांड

विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Jul 2014 03:49 AM IST
विज्ञापन
police clams murder by a key
विज्ञापन

मोहनलालगंज कांड को बाइक की चाबी से अंजाम दिया गया, यह बात भले ही किसी के गले नहीं उतरे पर पुलिस की थ्योरी तो यही कहती है।

Trending Videos


पुलिस बता रही है कि उसने चार इंच की चाबी बरामद कर ली है। एडीजी सुतापा सान्याल का दावा है कि सिक्योरिटी गार्ड रामसेवक ने किसी हथियार से नहीं बल्कि बाइक की चाबी से पीड़िता पर हमले किए।

महिला को जो भी चोटें आई थीं वे चाबी की ही थीं। मोहनलालगंज कांड के खुलासे में राजधानी पुलिस ने अपनी फजीहत कराने में कोई कसर बाकी नहीं रखी।

पहले महिला के निर्वस्त्र शव को ढकने के बजाय घंटों फोटोग्राफी करने को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुलिस की किरकिरी हुई।

अब पुलिस अफसरों का दावा है कि महिला से जो हैवानियत हुई, वह डंडे-रॉड या चाकू जैसे हथियार से नहीं बल्कि चाबी से की गई।

सवाल यह भी उठ रहा है कि चार इंच की किस बाइक की चाबी होती है? बहरहाल एडीजी सुतापा सान्याल का दावा है कि सिक्योरिटी गार्ड रामसेवक ने दाएं हाथ की अंगुलियों में बाइक की चाबी का छल्ला फंसा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप का विरोध करने पर उसने महिला को थप्पड़ मारा। दायें हाथ का थप्पड़ महिला के बायें गाल पर पड़ा जिससे चाबी से उसके गाल पर घाव हो गया।

इसके बाद भी वह जूझती रही तो रामसेवक ने चाबी से ही उसके नाजुक अंगों पर वार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed