Live
CM Yogi In Kanpur: तीन घंटे 50 मिनट का दौरा, 450 जवानों की त्रिस्तरीय सुरक्षा, ये है ‘मिनट-टू-मिनट’ कार्यक्रम
{"_id":"6a33794fb491079cd60a8e26","slug":"cm-yogi-in-kanpur-3-hour-50-minute-visit-three-tier-security-involving-450-police-personnels-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi In Kanpur: तीन घंटे 50 मिनट का दौरा, 450 जवानों की त्रिस्तरीय सुरक्षा, ये है ‘मिनट-टू-मिनट’ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool
CM Yogi Kanpur Visit Updates: कानपुर में आज मुख्यमंत्री का फार्म-टू-फाइल मिशन है। दौरे का पहला चरण सीएसए सीएसए में प्राकृतिक खेती के जरिए किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। वहीं, दौरे का दूसरा चरण एचबीटीयू में कानपुर की अधूरी और चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर कड़ा रुख अख्तियार करने का है। यहां पढ़ें सीएम योगी के दौरे से जुड़ा हर अपडेट...
सीएसए परिसर में रजिस्ट्रेशन करवाते किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
12:01 PM, 18-Jun-2026
उन्नाव में गरजे सीएम योगी, बोले- लखनऊ का विकास अब कानपुर तक
उन्नाव जिले के भवानखेड़ा गांव में आयोजित जनसभा में सीएम योगी जमकर गरजे। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर माफिया राज चलाने का आरोप लगाया और विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्लस्टर के जरिए युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और अब विकास कानपुर तक पहुंचेगा।

11:33 AM, 18-Jun-2026
किसान लाभार्थियों को मिलेगा सम्मान
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को सीएसए में प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुचने वाले है। इसी को लेकर कानपुर के आसपास के सैकड़ो किसान सुबह से ही सीएसए परिसर में रजिस्ट्रेशन करवा रहे है। प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यशाला में किसानों को जैविक खेती के संबंध में जागरूक किया जाएगा। साथ ही, किसान लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
11:32 AM, 18-Jun-2026
बनाया गया है सीसीटीवी कंट्रोल रूम
सीएसए परिसर के भीतर अस्थायी सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पुलिस अधिकारी और कर्मी पूरे कार्यक्रम व गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल के बाहर ड्रोन उड़ाने पर रोक सुनिश्चित करने के लिए भी पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

11:29 AM, 18-Jun-2026
डॉग स्क्वाड और दो कंपनियां पीएसी भी तैनात
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, एडिशनल पुलिस कमिशनर कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा और एडिशनल पुलिस कमिशनर मुख्यालय संकल्प शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एंटी सबोटॉज टीम, स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू), डॉग स्क्वाड और दो कंपनियां पीएसी भी तैनात रहेंगी।

11:20 AM, 18-Jun-2026
सीएसए में 450 पुलिसकर्मी वाली त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे और उनकी सुरक्षा के लिए 450 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।

11:00 AM, 18-Jun-2026
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- 11:45 बजे- सीएसए हेलीपैड पर आगमन।
- 11:55 से 12:10 बजे- प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी का अवलोकन।
- 12:15 से 1:15 बजे- प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सहभागिता।
- 1:20 से 2:20 बजे- सीएसए गेस्ट हाउस में आरक्षित समय।
- 2:25 से 3:25 बजे- एचबीटीयू में समीक्षा बैठक।
- 3:35 बजे- हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 AM, 18-Jun-2026
लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की होगी समीक्षा
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस जाएंगे। इसके बाद वह एचबीटीयू स्थित संयुक्त आयुक्त उद्योग सभागार में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कानपुर मंडल की सड़कों, पुलों, मार्ग चौड़ीकरण और अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

10:34 AM, 18-Jun-2026
प्राकृतिक खेती पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और विकास परियोजनाओं की समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। उनके आगमन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। मुख्यमंत्री सीएसए में प्राकृतिक खेती विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसमें किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर तकनीक, नवाचार और खेती के नए मॉडल की जानकारी लेंगे। इसके बाद सीएसए सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में इसे बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और रासायनिक खेती के विकल्पों पर चर्चा करेंगे। कार्यशाला में जिले के करीब 600 किसानों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएम किसानों से संवाद भी कर सकते हैं।

10:00 AM, 18-Jun-2026
CM Yogi In Kanpur: तीन घंटे 50 मिनट का दौरा, 450 जवानों की त्रिस्तरीय सुरक्षा, ये है ‘मिनट-टू-मिनट’ कार्यक्रम
कानपुर के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर को प्राकृतिक खेती और विकास की गति का दोहरा मंत्र देंगे। सीएसए विश्वविद्यालय से किसानों को समृद्ध बनाने का संकल्प लेने के बाद, सीएम सीधे एचबीटीयू में मंडलीय समीक्षा बैठक के जरिए विकास परियोजनाओं की फाइलों को ट्रैक पर लाएंगे। शहर में मुख्यमंत्री के तीन घंटे 50 मिनट के इस संक्षिप्त मगर निर्णायक दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है।