सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jkssb, post, recruitment

Jammu News: जेकेएसएसबी ने 130 पदों पर निकाली भर्ती, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
jkssb, post, recruitment
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने सरकारी विभागों में 130 पदों पर भर्ती निकाली है। मैट्रिक, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कर चुके युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रक्रिया 22 जून से 21 जुलाई तक चलेगी।
Trending Videos


एआरआई एंड ट्रेनिंग्स विभाग में 42, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में 34, गृह विभाग में 21, कृषि उत्पादन विभाग में 17 और उच्च शिक्षा विभाग में 15 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें लाइब्रेरी असिस्टेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट, मशीनमैन, बाइंडर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, सुपरवाइजर, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक और प्रेस मैकेनिक आदि शामिल हैं। चयन लिखित ओएमआर परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा की तिथि और केंद्रों की जानकारी वेबसाइट पर जारी होगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया है। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक जांच, फेस रिकग्निशन और आधार सत्यापन जैसी व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed