सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drug smuggler, bablu, property attach

Jammu News: जम्मू में नशा तस्कर बबलू पर एक्शन, बुलडोजर के बाद अब 1.43 करोड़ की जमीन अटैच

विज्ञापन
drug smuggler, bablu, property attach
आरोपी की जमीन पर पुलिस ने लगाया जब्ती का बोर्ड स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। बाहु फोर्ट पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर नवजोत सिंह उर्फ बबलू की करोड़ों रुपये की संपत्ति को अटैच किया है। आरोपी के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी अवैध ठिकानों पर बुलडोजर चल चुका है।

पुलिस के अनुसार इंद्रा नगर (मीरां साहिब) के नवजोत सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। जांच में पता चला था कि बिश्नाह में स्थित उसकी 16.5 मरला जमीन नशीले पदार्थों की तस्करी से कमाए गए काले धन से खरीदी गई थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जमीन को कुर्क कर लिया। राजस्व विभाग की ओर से संपत्ति की मौजूदा कीमत करीब 1.43 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी बिश्नाह में करीब 75 लाख रुपये की अन्य संपत्ति को अटैच किया जा चुका है। अब तक 2.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पूरी कार्रवाई पुलिस पोस्ट बठिंडी प्रभारी ने एसएचओ बाहु फोर्ट और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में की।
विज्ञापन
Trending Videos


आरोपी बबलू लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। उसके खिलाफ नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों से जुड़े करीब 15 मामले दर्ज हैं। 23 मई को ही प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मीरां साहिब स्थित उसके दो आलीशान मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। पुलिस का साफ कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान थमेगा नहीं। नेटवर्क की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए नशीले पदार्थों के काले कारोबार से तैयार हर संपत्ति को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed