{"_id":"6a14bc6140743509aa008faa","slug":"cyber-fraud-advisory-jammu-news-c-10-jmu1062-921893-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सस्ते ऑनलाइन सौदों और भारी छूट से रहें सावधान, एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सस्ते ऑनलाइन सौदों और भारी छूट से रहें सावधान, एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। बढ़ते ऑनलाइन शॉपिंग के चलन के बीच साइबर अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं। अपराधी फर्जी डिस्काउंट ऑफर्स, आकर्षक विज्ञापनों और नकली ऑनलाइन सेल के संदेश व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिये भेज रहे हैं। इनमें अक्सर लिमिटेड टाइम ऑफर का झांसा दिया जाता है ताकि लोग जल्दबाजी में भुगतान कर बैठें।
साइबर पुलिस के अनुसार ठग नकली वेबसाइट, क्लोन शॉपिंग पोर्टल और फर्जी पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और निजी डेटा चोरी कर रहे हैं। भारी छूट के लालच में बिना पड़ताल किए लिंक पर क्लिक करने से बैंक खाते खाली हो रहे हैं।
साइबर पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लेनदेन या फ्रॉड होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इन बातों का रखें ध्यान
1. अनजान और संदिग्ध लिंक, विज्ञापनों या सोशल मीडिया पोस्ट पर दिए गए पेमेंट लिंक पर भरोसा न करें।
2. जो ऑफर हकीकत से दूर या जरूरत से ज्यादा अच्छे लगें उनसे विशेष सतर्क रहें।
3. हमेशा प्रमाणित और भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही खरीदारी करें।
Trending Videos