{"_id":"6a14b01c90959891d40a3fe6","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101874-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनाब दरिया में अज्ञात महिला का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनाब दरिया में अज्ञात महिला का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर के जियो पोता घाट स्थित चिनाब दरिया में सोमवार शाम एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को दरिया से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने दरिया में एक महिला का शव बहता हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर शव को कब्जे में लिया।
पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की कार्रवाई के लिए अखनूर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos
शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की कार्रवाई के लिए अखनूर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।