{"_id":"6a14b866c4c84dd144083230","slug":"dublehar-school-national-award-jammu-news-c-10-jmu1062-922268-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तंबाकू मुक्त अभियान से लेकर नए प्रयोगों तक... डबलेहार स्कूल ने बनाई देशभर में पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तंबाकू मुक्त अभियान से लेकर नए प्रयोगों तक... डबलेहार स्कूल ने बनाई देशभर में पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल डबलेहार ने फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। स्कूल को शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान स्कूल चैलेंज में राष्ट्रीय स्तर का सांत्वना पुरस्कार मिला है। यह सम्मान तंबाकू के खिलाफ जागरूकता फैलाने और छात्रों के बीच स्वस्थ माहौल बनाने के प्रयास के लिए दिया गया। सम्मान समारोह 29 मई को डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में होगा जहां देशभर के चयनित स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल का चयन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हुई मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी अजीत शर्मा ने स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी स्कूल भी बेहतर काम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बना सकते हैं। डबलेहार स्कूल अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है।
स्कूल इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय उपलब्धियां हासिल कर चुका है। स्वच्छ हरित विद्यालय सर्वे-2025 में फाइव स्टार रेटिंग मिल चुकी है। दो छात्रों ने मोहाली में आयोजित राष्ट्रीय प्रोटोटाइप प्रदर्शनी में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया। स्कूल ने विकसित भारत बिल्डाथॉन-2025 और आईआईटी जम्मू के प्रज्ञान कार्यक्रम में भी मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा संस्थान को ग्रीन स्कूल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos