सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra, taxi, hotel, discount

Jammu News: अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस बुकिंग पर 20 से 30 फीसदी तक छूट

विज्ञापन
amarnath yatra, taxi, hotel, discount
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद अमरनाथ यात्रा से जुड़े होटल और टैक्सी कारोबारियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट योजनाएं शुरू कर दी हैं। यात्रियों की संख्या में संभावित कमी को देखते हुए रेलवे टैक्सी यूनियन 20 और होटल एसोसिएशन एडवांस बुकिंग पर 30 फीसदी तक छूट देंगी।
Trending Videos

रेलवे टैक्सी यूनियन के अनुसार टूर पैकेज के हिसाब से डिस्काउंट दिया जाएगा। यह सुविधा जम्मू से श्रीनगर और यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव तक उपलब्ध रहेगी। प्रधान देवेंद्र चौधरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और श्रीनगर तक ट्रेन सेवा शुरू होने से कारोबार पहले से प्रभावित है। बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ऑफर तैयार किए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और किफायती ठहराव उपलब्ध कराने के लिए निर्णय लिया है। एडवांस बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को 30 फीसदी तक छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन में यात्री सीधे श्रीनगर पहुंच रहे हैं जिससे जम्मू में रुकने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम हो सकती है। 2025 में 31 फीसदी श्रद्धालु जम्मू से कश्मीर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed