{"_id":"6a30690fc186baf3a1026312","slug":"jkrtc-bus-service-launched-for-shri-machail-mata-yatra-pilgrims-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1522-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्री मचैल माता यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए जेकेआरटीसी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्री मचैल माता यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए जेकेआरटीसी बस सेवा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दर्शन के लिए आने वालों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। श्री मचैल माता यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पाडर उपमंडल के लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने जेकेआरटीसी की विशेष बस सेवा शुरू की है। सोमवार को उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने डीसी कार्यालय परिसर से इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह विशेष बस किश्तवाड़–पाडर–मचैल मार्ग पर चलाई जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह बस हर हफ्ते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को गुलाबगढ़ से मचैल मार्ग पर संचालित होगी। इससे पवित्र धाम के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा मिलेगी। सप्ताह के शेष दिनों, यानी सोमवार से वीरवार तक यह बस किश्तवाड़–गुलाबगढ़–चिशोती मार्ग पर चलेगी। इससे पाडर क्षेत्र के दूरदराज और पिछड़े इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन मिलेगा और उनकी दैनिक आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी।
लोगों ने प्रशासन के कदम का किया स्वागत
उपायुक्त ने कहा कि पवित्र धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। स्थानीय जनता और यात्रियों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल, तहसीलदार मोहम्मद रफी नाइक, एआरटीओ तस्लीम वानी और जेकेआरटीसी के प्रबंधक रविंदर शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।