{"_id":"6a306926fea315bd9e0b62b9","slug":"babloo-pehalwan-of-basantgarh-won-the-badi-mali-udhampur-news-c-202-1-udh1002-137154-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बसंतगढ़ के बबलू पहलवान ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बसंतगढ़ के बबलू पहलवान ने जीती बड़ी माली
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
60 कुश्तियों पर खर्च हुए 1.45 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तहसील की पंचायत रांग गांव में ऐतिहासिक और वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बसंतगढ़ के बबलू पहलवान ने रोमांचक मुकाबले में बड़ी माली अपने नाम की जबकि राजेश और अमित की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दंगल में दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बसंतगढ़, रामनगर तथा अन्य क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान छोटी-बड़ी करीब 60 कुश्तियां आयोजित करवाई गईं, जिन पर 1 लाख 45 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में वितरित की गई।
पीर बावा दंगल कमेटी रांग के अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस दंगल को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन में युवा राजपूत सभा जम्मू नॉर्थ के प्रधान नरेश सिंह संब्याल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दंगल कमेटी को 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबलों का परिणाम
पहली बड़ी माली 25,500 : बसंतगढ़ के बबलू पहलवान और उत्तर प्रदेश के सादिक पहलवान के बीच करीब 35 मिनट तक कड़ा मुकाबला चला। अंत में बबलू पहलवान ने सादिक को पटखनी देकर यह खिताब जीता।
दूसरी बड़ी माली 12,000 : बसंतगढ़ के राजेश पहलवान और दिल्ली के अमित पहलवान के बीच करीब एक घंटे तक संघर्ष हुआ, लेकिन मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
तीसरी बड़ी माली 10,000: गोपाल शर्मा पहलवान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भोला पहलवान को पराजित कर जीत दर्ज की।
दशकों पुरानी है परंपरा
कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया कि यह दंगल क्षेत्र की कई दशक पुरानी परंपरा का हिस्सा है जिसे बुजुर्गों के समय से लगातार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रमेश सिंह, जोगिंदर सलाथिया, रशपाल सिंह, मंदीप सिंह, अजय संब्याल, कुलदीप चंद, रोहित संब्याल और प्रदीप सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।