सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update North and Central India is crippled by heat. Find out when relief is expected

Weather Update: आग उगल रहा आसमान, उत्तर से लेकर मध्य भारत तक गर्मी से त्रस्त जनजीवन; जानें कब मिलेगी राहत?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 27 May 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है। उत्तर प्रदेश का बांदा 47.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 6 से 8 डिग्री गिरावट और बारिश, आंधी व तेज हवाओं की संभावना जताई है। आइए विस्तार से मौसम के हाल के बारे में जानते हैं...

Weather Update North and Central India is crippled by heat. Find out when relief is expected
देश भर में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक लोग तेज धूप और गर्म हवाओं की मार झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश का बांदा मंगलवार को 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले तीन दिन तक राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। हालांकि 29 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल सकता है।


आखिर इतनी खतरनाक गर्मी क्यों पड़ रही है?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय नौतपा का दौर चल रहा है। नौतपा को साल के सबसे गर्म नौ दिन माना जाता है। इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें मैदानी इलाकों पर ज्यादा असर डालती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। इसी वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार लू चल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीज भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर

अधिकतम तापमान

बांदा

47.6°C

सिरसा

46°C

दिल्ली-एनसीआर

44-46°C

पश्चिमी यूपी

45°C के आसपास



किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर दिख रहा है?
उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ इस समय सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहे हैं। हरियाणा का सिरसा भी 46 डिग्री तापमान के साथ तपता रहा। कई शहरों में सड़कें दोपहर में सुनसान दिखीं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लू का असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर ज्यादा पड़ सकता है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


कब बदलेगा मौसम और कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 और 29 मई को बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

देश के दूसरे हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वोत्तर भारत में लगातार भारी बारिश हो रही है। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चेरापूंजी और अगरतला में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। केरल और तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी है।

मछुआरों और लोगों को क्या सलाह दी गई?
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन मानसून आने तक पूरी तरह ठंडक की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। फिलहाल देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed