सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12 years of Modi govt: Rajnath Singh said- 26 May is a symbol of change in India's development journey

मोदी सरकार के बेमिसाल 12 साल: राजनाथ सिंह बोले- भारत की विकास यात्रा में 26 मई का दिन बदलाव का प्रतीक

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री Published by: Pavan Updated Wed, 27 May 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद संभाला था और उसके बाद 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। 

12 years of Modi govt: Rajnath Singh said- 26 May is a symbol of change in India's development journey
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बतौर पीएम सत्ता संभालते 12 वर्ष पूरे कर लिए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को सराहनीय बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 26 मई 2014 को भारत की विकास यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। नरेंद्र मोदी ने जिस दिन भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, वह देश में शासन-व्यवस्था, नेतृत्व और राष्ट्रीय संकल्प में एक निर्णायक परिवर्तन का प्रतीक बन गया।


पीएम मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद संभाला था और उसके बाद 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। राजनाथ सिंह ने पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण से लेकर आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तक, आधारभूत संरचना के विस्तार से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत मौजूदगी और सशक्त राष्ट्रीय सुरक्षा नीति तक; प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व गति के साथ प्रगति की है। दशकों तक हाशिये पर रहे करोड़ों लोग आज भारत की विकास यात्रा के सक्रिय सहभागी बने हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र आज सरकार के निर्णयों की धुरी बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा- रक्षा मंत्री
राजनाथ ने लिखा, सच्चे अर्थों में एक प्रधान-सेवक के रूप में पीएम मोदी ने अपना प्रत्येक क्षण मां भारती और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनकी अथक मेहनत, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ समर्पण करोड़ों लोगों को निरंतर प्रेरित करता है।
विज्ञापन
Trending Videos


भारत का आत्मविश्वास लौटा- नितिन नवीन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, 26 मई 2014 को शुरू हुआ दौर सत्ता परिवर्तन ही नहीं देश के आत्मविश्वास की वापसी और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का ऐतिहासिक क्षण था। भाजपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में लिखा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र तथा अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि नीतियां कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में बदलाव का माध्यम बनें। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को संकल्प से सिद्धि के 12 गौरवशाली वर्ष बताया। आज का सुरक्षित और सक्षम भारत आतंकवाद पर कड़े प्रहार और सेना के बढ़ते शौर्य के साथ 2047 तक विकसित भारत के महासंकल्प की सबसे मजबूत आधारशिला है।

पुनर्निर्माण का स्वर्णिम युग- शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री 12 वर्ष के कार्यकाल को भारत के पुनर्निर्माण का स्वर्णिम युग बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, यह भारत के नव-निर्माण, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और विकसित भारत के उदय का स्वर्णिम कालखंड हैं। यह दौर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के सशक्तीकरण और अंत्योदय के संकल्प की सिद्धि के साक्षी रहा है। मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन को बदला। जनधन खातों से लेकर आयुष्मान भारत तक, और पीएम आवास योजना से लेकर डिजिटल इंडिया की क्रांति तक विकास तथा जनकल्याण की नई गाथा लिखी।
मोदी सरकार के 12 वर्ष, राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री मोदी, विकास यात्रा, परिवर्तन का प्रतीक, शिवराज सिंह चौहान, नितिन नबीन, स्वर्ण युग, मोदी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed