{"_id":"6a32d26e2402472680012a62","slug":"six-bus-charging-stations-will-be-set-up-at-four-locations-including-kullu-and-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179073-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू और मनाली समेत चार जगह स्थापित होंगे छह बस चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू और मनाली समेत चार जगह स्थापित होंगे छह बस चार्जिंग स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की सर्पीली सड़कों में अब लोगों ई-बसों में सफर करेंगे। पहले चरण में जिले में ई-बसों की नई खेप मिलने से पहले चार जगह छह चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जा रही है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
कुल्लू, मनाली, पतलीकूहल और बंजार में चार्जिंग स्टेशनों की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। निगम जिले के विभिन्न रूटों पर ई-बसों का सफल ट्रायल कर चुकी है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदेश सरकार का यह बड़ा कदम है।
निगम अधिकतर ई-बसों को कुल्लू-मनाली के साथ मणिकर्ण और बंजार में चलाने की तैयारी कर रहा है। कुल्लू और मनाली में दो-दो स्टेशन बनेंगे, जबकि पतलीकूहल और बंजार में एक-एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित होगा। जिले में सभी छह स्टेशनों के तैयार होने के बाद ई-बसें सड़कों पर दौड़ना शुरू होंगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में भुंतर और औट आदि जगहों में स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार एक चार्जिंग स्टेशन पर करीब 16 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इन ई-बसों से न केवल घाटी का पर्यावरण साफ सुथरा रहेगा बल्कि लोगों के लिए नया अनुभव होगा।
एचआरटीसी कुल्लू के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि जिले की सड़कों में भी मनाली, कुल्लू और मणिकर्ण से लेकर बंजार और बठाहड़ तक ई-बसों को चलाया जाएगा। बसों की खेप मिलने से पहले कुल्लू, मनाली, पतलीकूहल और बंजार में चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित किया जा रहा है। कुल्लू और मनाली में स्टेशन का काम पूरा होने वाला है।