सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pre-monsoon rains alarm residents; road washed away by overflowing Shaili Nala.

Kullu News: प्री-मानसून की बारिश ने डराए लोग, शैली नाला के उफान से बही सड़क

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon rains alarm residents; road washed away by overflowing Shaili Nala.
प्री मानसून कर बारिश से कांडीबाग-लोट सड़क बंद, गाड़ी भी फंसी। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। प्री-मानसून की बारिश ने जिले के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को कुल्लू, बंजार, आनी-निरमंड और लाहौल सहित कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में शैलीनाला का जलस्तर बढ़ने से राणाबाग-कांडीबाग-लोट सड़क का एक हिस्सा बह गया।

इस दौरान मार्ग से गुजर रही कई छोटी गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर सुरक्षित निकाला। सड़क क्षतिग्रस्त होने से निगम की बस सेवा भी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बंद होने के कारण फनौटी और करशैईगाड़ पंचायतों के ग्रामीणों को अब बस तक पहुंचने के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ेगा।
स्थानीय निवासी सनी कुमार, टेक सिंह, राम लाल और निका राम ने बताया कि क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में सड़क की टारिंग करवाई थी लेकिन पहली ही तेज बारिश में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

वर्ष 2023 की आपदा के बाद से क्षेत्र के लोग भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं के डर के साये में जी रहे हैं। अब थोड़ी देर की तेज बारिश भी लोगों की चिंता बढ़ा देती है।
फनौटी पंचायत के उपप्रधान धर्म सिंह और करशैईगाड़ पंचायत के उपप्रधान परस राम ने बताया कि सड़क को बसों की आवाजाही के लिए बहाल करने संबंधी सूचना लोक निर्माण विभाग को दे दी गई है। उनका कहना है कि प्री-मानसून की बारिश ने क्षेत्र में नुकसान की शुरुआत कर दी है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि सड़क की मरम्मत कर जल्द बस सेवा बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed