{"_id":"6a32d2946954e6d96e0d42f1","slug":"kyelang-and-billing-to-get-sewerage-facilities-at-a-cost-of-23-crore-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179065-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग और बिलिंग को 23 करोड़ से मिलेगी सीवरेज सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग और बिलिंग को 23 करोड़ से मिलेगी सीवरेज सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
केलांग में सीवरेज योजना का भूमि पूजन करती विधायक अनुराधा राणा।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलांग। जिला मुख्यालय केलांग में बुधवार को 23 करोड़ रुपये लागत की केलांग सीवरेज योजना का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनुराधा राणा मुख्य अतिथि रहीं। इस योजना से केलांग और बिलिंग क्षेत्र के लोगों को बेहतर सीवरेज सुविधा मिलेगी और स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विधायक ने कहा कि वर्षों से लंबित यह योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। काजा सीवरेज योजना और काजा स्टेडियम परियोजना के कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने योजना को मंजूरी और सहयोग देने के लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और जल शक्ति विभाग का आभार जताया।
उन्होंने बताया कि शाकस नाला की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि उटी नाला और बिलिंग नाला के सुधार कार्य भी जल्द शुरू होंगे। केलांग में पार्किंग समस्या के समाधान और पुलिस ग्राउंड को खेल मैदान के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक ने निर्माण कार्य कर रही कंपनी से तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय गुप्ता ने परियोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर एसडीएम कुनिका एकर्स, कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे लारजे, बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।