सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deity Shangri returned to the temple after touring the three Kothis.

Kullu News: तीन कोठी के दौरे से देवालय लौटे देवता शांगड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 18 Jun 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
Deity Shangri returned to the temple after touring the three Kothis.
विज्ञापन
कुल्लू। बंजार की तीन कोठी के दौरे पर गए देवता शांगड़ी अपने देवालय बलेहड़ लौट आए हैं। सप्ताह बाद के दौरे से देवता मंगलवार वापस आ गए। नया रथ बनने के बाद देवता अपने मूल स्थल टील गांव गए थे। जहां देवता शंचूल महादेव से मिलन हुआ और मूल स्थान पर देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। इस दौरान देवता को रथ बछूट गांव भी गया और क्षेत्र के लोगों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया गया। कारदार तेज राम, दौलत चौहान, सनी कुमार, प्रताप सिंह ने कहा कि देवता के दौरे में बलेहड़, कुवाटन, बगोला, फनौटी, धार, दारन धार, दरकू, डुघा और छलाच गांव के लोगों ने भाग लिया। देवता दौरे में उन्हें बंजार की तीन कोठी की देव व लोक संस्कृति व रीति रिवाज को जानने का अवसर मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed