{"_id":"6a32d0ab67277ce775035818","slug":"bhop-singh-handed-the-reins-of-the-patwari-and-kanungo-federation-kullu-news-c-89-1-klu1002-179094-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भोप सिंह को सौंपी पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भोप सिंह को सौंपी पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में पटवारी कानूनगों महासंघ के चुने गएनई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की कमान पटवारी भोप सिंह को सौंपी गई है। मुख्यालय स्थित मल्टीपर्पज भवन सभागार में महासंघ का वार्षिक अधिवेशन हाउस हुआ, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रजनीश शर्मा, सोलन जिले के अध्यक्ष सुमित सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने कुल्लू की नई कार्यकारिणी के गठन में चुनाव अधिकारी के रूप में हिस्सा लिया।
इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर भोप सिंह का नियुक्त किया गया। हालांकि पहले अध्यक्ष पद के लिए चार नाम प्रस्तावित हुए थे लेकिन बाद में भोप सिंह पर सहमति बनी और सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा महासचिव के पद पर दलीप सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल रत्ना, मुख्य सलाहकार प्रताप को बनाया गया है, जबकि महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में पवना को जिम्मेदारी सौंपी गई और महासचिव के रूप में सोनम शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान युवराज नेगी सहित महासंघ से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।