{"_id":"6a22ee9dd4d3d8f3c30f5881","slug":"jgljc-kangra-news-c-399-1-dsl1012-479922-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देसी घी के डिब्बे सहित अन्य सामान ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देसी घी के डिब्बे सहित अन्य सामान ले उड़े चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
बैजनाथ (कांगड़ा)।
अज्ञात चोरों ने पुलिस थाना की कुछ दूरी पर गणेश बाजार में एक करियाने की दुकान में सेंध लगा कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया करके जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले तरफ की खिड़की को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है । चोरों ने दुकान से देसी घी के डब्बे व अन्य सामान चुरा लिया है। गौरतलब है कि इस प्रकार की चोरी की घटना को गत दिनों शिव मंदिर के पास भी अंजाम दिया गया था लेकिन उस चोरी का भी अभी पता नहीं चल सका है। लोगों का कहना है कि अव यह चोर दिन में भी घरों के बाहर रखे गैस सिलेंडर व वर्तन आदि को चुरा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इन घटनाओं में शामिल चोरों को जल्द पकड़ने का आग्रह किया है। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।