सब्सक्राइब करें

Bandar Box Office: पहले दिन कैसा रहा 'बंदर' का हाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी...' के आगे किया कितना कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 05 Jun 2026 07:07 PM IST

Bandar Box Office Collection: अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जानिए फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Bandar Box Office Collection day 1 total earning of Bobby Deol Film
बंदर - फोटो : अमर उजाला

बॉबी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'बंदर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। रिलीज से पहले इसकी काफी चर्चा थी। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज था, वह बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आया है। फिल्म के कलेक्शन के पहले दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं इसने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है? 

Bandar Box Office Collection day 1 total earning of Bobby Deol Film
फिल्म 'बंदर' का रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
'बंदर' का कलेक्शन
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं किया है। पहले दिन इसने खबर लिखे जाने तक 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। उम्मीद है कि वीकएंड पर फिल्म की कमाई बढ़ जाए। इससे पहले बॉबी देओल फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' में नजर आए थे। पहले दिन इस फिल्म ने 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Trending Videos
Bandar Box Office Collection day 1 total earning of Bobby Deol Film
फिल्म बंदर - फोटो : X
बजट के हिसाब से कमाई 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'बंदर' का बजट 25 करोड़ रुपये है। माना जाता है कि अगर कोई फिल्म पहले दिन अपनी कमाई का 10 प्रतिशत कमा लेती है तो इसे उस फिल्म की औसत कमाई माना जाता है। अगर 20 प्रतिशत कमाई करती है तो इसे अच्छा कलेक्शन माना जाता है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म की कमाई औसत से भी कम है। औसत कमाई करने के लिए पहले दिन इसे 2.50 करोड़ रुपये कमाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bandar Box Office Collection day 1 total earning of Bobby Deol Film
फिल्म बंदर - फोटो : X
'बंदर' के लिए चुनौती
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'बंदर' के लिए कई चुनौतियां हैं। इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में आज 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज हुई है। पहले दिन इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कल सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म 'पेद्दी' रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 15.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि इन दोनों फिल्मों का असर 'बंदर' के कलेक्शन पर पड़ा है।
विज्ञापन
Bandar Box Office Collection day 1 total earning of Bobby Deol Film
बॉबी देओल की फिल्म बंदर - फोटो : X
क्या है 'बंदर' की कहानी?
फिल्म में दिखाया गया है कि किसी जमाने में टीवी सुपरस्टार रहा समीर मेहरा (बॉबी देओल) आज अपना करियर और जिंदगी वापस ठीक करने की कोशिश कर रहा है। उसकी एक पार्टनर भी है खुशी (सबा आजाद) जिसके साथ उनका रिश्ता ठीक ठाक चल रहा है। कहानी में मोड़ तब आता है जब समर की एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) उसकी लाइफ में वापस लौटती है और समीर पर रेप का आरोप लगाती है। इसके बाद शुरू होता है बंदर नाच।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed