सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sunglasses protect from the heat, business booms

Rohtak News: गर्मी में धूप से बचा रहा चश्मा, चमका कारोबार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sunglasses protect from the heat, business booms
विज्ञापन
रोहतक। गर्मी बढ़ने के साथ ही तेज धूप से बचाव के लिए चश्मों की मांग बढ़ गई है और चश्मा कारोबार चमकने लगा है। तेज धूप से बचाव के लिए अधिकतर युवा चश्मे का प्रयोग कर रहे हैं जिसके लिए दुकानों पर रोजाना औसतन 10 से 12 ग्राहक पहुंच रहे हैं।
Trending Videos

सोनीपत रोड स्थित चश्मा कारोबारी परमिंदर नांदल, रेलवे रोड के चश्मा कारोबारी मोहन व मनीष ने बताया कि बाजार में 100 से 1000 कीमत में चश्मे उपलब्ध हैं। शहर में 200 दुकानें हैं जिन पर इन दिनों धूप से बचाव करने वाले चश्मों की मांग बढ़ी हुई है। सप्ताह भर से मांग में वृद्धि हुई है। उनका कहना है कि गर्मी के सीजन में ही इन चश्मों की मांग बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्राहक रोहित, राजेश व दीपांशु का कहना है कि चश्मा लगाने से आंखों पर तेज धूप का असर कम होता है। इसके साथ ही स्टाइलिश चश्मा सभी को आकर्षित भी लगता है। इसी कारण युवा इन दिनों चश्मों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर में मेडिकल मोड पर भी चश्मों की दुकानें हैं। रोहतक के कारोबारी दिल्ली के चांदनी चौक बाजार से ही चश्मे लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed