सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotees gathered in Panch Dhuna penance, wishing for human welfare

Rewari News: पंच धूणा तपस्या में उमड़े श्रद्धालु, मानव कल्याण की कामना

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Panch Dhuna penance, wishing for human welfare
पंच धूणा तपस्या में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के नाईवाली चौक स्थित मोहल्ला सराय बलभद्र में काली माता मंदिर संत फकीर धाम में आयोजित पांच दिवसीय पंच धूणा तपस्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर के महंत अभय गिरि ने शिष्यों यश उर्फ छुटकी, चोटी, हर्षित, अंश और दीपक सैनी के साथ पंच धूणे पर तप किया।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि बालाजी धाम हरीनगर में 21 दिन की तपस्या चल रही है। इसके तहत वह पांच दिन हरीनगर और छह दिन काली माता मंदिर में तपस्या करेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर में चल रही तपस्या का मंगलवार को दूसरा दिन था। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वैश्विक शांति, मानव जाति के कल्याण और मंदिर से जुड़े भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंच दिवसीय तपस्या का समापन 28 मई को हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed