{"_id":"6a305f19dbfd0ccda50c18b7","slug":"man-dies-after-being-hit-by-a-train-engine-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150899-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। जिले में गांव सजूमा और कुतुबपुर के बीच रेलवे लाइन पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से 43 वर्षीय मनोज की जान चली गई। पुलिस के अनुसार घटना देर रात करीब 12 बजे के आसपास की है। मनोज रेलवे ट्रैक के निकट मौजूद थे, तभी वह ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गए। सुबह के समय जब आसपास के ग्रामीणों ने रेलवे पटरी पर शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत जीआरपी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और मौके का निरीक्षण किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया। बाद में मृतक की पहचान हुई।
हर पहलू से जांच में जुटी जीआरपी : जीआरपी चौकी की जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मनोज पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे लाइन के पास होने के दौरान उन्हें इंजन के नजदीक आने का अंदाजा नहीं लग सका जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है।