सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mega tree plantation drive begins in the capital on June 22 Vriksh Rath to reach every household in Delhi

Delhi: राजधानी में 22 जून से मेगा पौधरोपण अभियान शुरू, हर घर पहुंचेगा वृक्ष रथ, 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

दिल्ली में 22 जून से मेगा पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे जनभागीदारी आधारित हरित  अभियान बताया।
 

Mega tree plantation drive begins in the capital on June 22 Vriksh Rath to reach every household in Delhi
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में 22 जून से मेगा पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे जनभागीदारी आधारित हरित  अभियान बताया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, स्कूलों, कॉलेजों और आम नागरिकों को इसमें शामिल किया जाएगा। अभियान से जुड़ने वालों को ‘पर्यावरण रक्षक’ का ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों तक मुफ्त पौधे पहुंचाने के लिए वृक्ष रथ कॉलोनियों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर भेजे जाएंगे। दूसरे चरण में जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली रिज क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में करीब 2.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह अभियान दिल्ली को अधिक हरित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। ब्यूरो
विज्ञापन


ई-फॉरेस्ट ग्रीन ड्राइव पोर्टल से होगी अभियान की निगरानी : अभियान की निगरानी के लिए ई-फॉरेस्ट ग्रीन ड्राइव पोर्टल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से नागरिक पौधरोपण के लिए पंजीकरण, स्लॉट बुकिंग और पौधों की जियो-टैग्ड तस्वीरें अपलोड कर सकेंगे। सभी पौधों को डिजिटल हरित मानचित्र पर दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed