{"_id":"6a22e92ba231d0852701e635","slug":"fghgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96665-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रंगदारी के मामले में गिरफ्तार डिलीवरी ब्वॉय को रिमांड पर लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रंगदारी के मामले में गिरफ्तार डिलीवरी ब्वॉय को रिमांड पर लेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
- डिलीवरी डिलीवरी ब्वॉय और उसके भाई को रंगदारी के मामले में किया गया गिरफ्तार
- हर माह 20 से 25 हजार रुपये की वसूली का आरोप, दोनों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंजीनियर युवराज मेहता को बचाने के लिए ठंडे पानी में उतरने वाले डिलीवरी ब्वॉय मोनिन्द्र और उसके भाई नरेन्द्र को नॉलेज पार्क कोतवाली की ओर से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जा सकता है। पुलिस की ओर से आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट में रिमांड की अर्जी लगाई जाएगी। जिससे आरोपियों द्वारा अवैध वसूली और रंगदारी संबंधी मामले की जांच की जा सके।
बता दे कि पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालकों और ढकेल लगाने वाले छोटे व्यापारियों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने के मामले में गुरुवार को दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से कारोबारियों पर दबाव बनाकर हर माह हजारों रुपये की अवैध वसूली कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और एक आरोपी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी क्षेत्र के रेस्टोरेंट संचालकों, रेहड़ी-पटरी और ढकेल लगाने वाले लोगों को भयभीत कर उनसे हर महीने 20 से 25 हजार रुपये तक की रंगदारी मांगते थे। आरोप है कि रकम न देने पर कारोबारियों को धमकाया जाता था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos