{"_id":"6a22e5d239dc81031a0a4245","slug":"domestic-helpers-protest-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96660-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घरेलू सहायिका से मारपीट के विरोध में सोसाइटी के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घरेलू सहायिका से मारपीट के विरोध में सोसाइटी के बाहर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-फ्लैट मालिकन पर थप्पड़ मारने का आरोप, चाकू से हमला करने की आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चूहड़पुर स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी के बाहर शुक्रवार को बड़ी संख्या में घरेलू सहायिकाएं एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। आरोप है कि सोसाइटी में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका के साथ मारपीट की गई। जिसके विरोध में अन्य घरेलू सहायिकाएं मौके पर पहुंच गईं। घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
घरेलू सहायिका सरिता का आरोप है कि तबीयत सही नहीं होने के कारण वह पिछले दो दिन से अवकाश पर थी। बृहस्पतिवार को सोसाइटी के एक दूसरे फ्लैट में काम के लिए गई थी। यह बात मकान मालिक को भी बताई थी। बावजूद वह महिला दूसरे फ्लैट पहुंच गई। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने हाथापाई की। आरोप है कि महिला ने मुंह पर कुछ डाला। मामले में पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को सोसाइटी में घरेलू सहायिकाओं को घुसने नहीं दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि सोसाइटी में एक फ्लैट मालिकन द्वारा अपनी घरेलू सहायिका को थप्पड़ मार दिए जाने की घटना सामने आई थी। इसके विरोध में कुछ घरेलू सहायिकाएं एकत्रित होकर विरोध व्यक्त करने लगीं थी। सभी पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
पुलिस का कहना है कि घरेलू सहायिका ने मालकिन से काम के बदले नकद पैसा ले रखा था। वह काम पर नहीं आ रही थी। साथ ही घरेलू सहायिका ने मालकिन का फोन उठाना फोन बंद कर दिया। इसी कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। वहीं एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos