{"_id":"6a22f2941bde1231500ca122","slug":"dsgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96651-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यातायात व्यवस्था में लापरवाही पर दारोगा और तीन सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यातायात व्यवस्था में लापरवाही पर दारोगा और तीन सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- क्रिटिकल कॉरिडोर टीम पर गिरी गाज, सड़क हादसों में बढ़ोतरी के बाद हुई कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में लापरवाही बरतने के आरोप में दादरी कोतवाली में तैनात एक दारोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा जोन के सभी थानों में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में एक उपनिरीक्षक और तीन पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। इनका मुख्य दायित्व राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना, जाम की स्थिति को नियंत्रित करना था।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। कई दुर्घटनाओं में लोगों की जान भी गई। मामले की समीक्षा और निगरानी के दौरान यह पाया गया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर रही थी। इसी आधार पर टीम में शामिल उपनिरीक्षक अजय सिंह और सिपाही मनीष, राहुल यादव और अनिरुद्ध के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संबंधित टीम की कार्यप्रणाली में लापरवाही मिलने की बात सामने आई। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
Trending Videos