सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   collision between two motorcycles three youths killed in mathura

यूपी में भीषण हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत; किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 05 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

यातायात नियमों की अनदेखी और बिना हेलमेट तेज रफ्तार वाहन चलाने से तीन युवकों की हादसे में जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों के सिर में चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

collision between two motorcycles three youths killed in mathura
मथुरा में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के मथुरा स्थित जमुनापार थाना क्षेत्र में दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं। हादसे में तीन तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Trending Videos

बाइक सवारों की पहचान
पुलिस के अनुसार, जमुनापार क्षेत्र के अजय नगर निवासी गोपी (18) और गोपालपुर निवासी छोटू (18) यामाहा आर-15 बाइक से महावन से आ रहे थे। बुलेट बाइक सवार महावन के गोकुल निवासी सौरभ (20), पीयूष (19) और दाऊदयाल (18) महावन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलदेव रोड पर गोपालपुर के निकट बृहस्पतिवार शाम को तेज रफ्तार दोनों बाइकें आमने-सामने से भिड गईं। हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मचा कोहराम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गोपी, छोटू और सौरभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीयूष व ऊदल उपचाराधीन हैं। घटना के बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी गई। घटना की जानकारी के बाद घर में कोहराम मच गया। सीओ पीतम पाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों को बरामद कर लिया है। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है और शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

युवकों ने नहीं पहन रखा था हेलमेट
यातायात नियमों की अनदेखी और बिना हेलमेट तेज रफ्तार वाहन चलाने से तीन युवकों की हादसे में जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों के सिर में चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed