सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bengaluru Police Files FIR Against MobiKwik and Lendbox in Multi-Crore Investment Fraud

Fraud: अधिक मुनाफे की चाह में फंसे निवेशकों के करोड़ों रुपये, धोखाधड़ी के आरोप में दो कंपनियों पर केस दर्ज

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

बंगलूरू पुलिस ने मोबिक्विक एक्स्ट्रा स्कीम के जरिए निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसाने के आरोप में फिनटेक कंपनियों मोबिक्विक और लेंडबॉक्स पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bengaluru Police Files FIR Against MobiKwik and Lendbox in Multi-Crore Investment Fraud
मोबिक्विक प्रकरण - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

ज्यादा मुनाफे और आसान निकासी का लालच देकर निवेशकों का पैसा फंसाने के आरोप में बंगलूरू पुलिस ने दो बड़ी फिनटेक कंपनियों पर शिकंजा कसा है। बंगलूरू की वर्थुर पुलिस ने गुड़गांव स्थित फिनटेक कंपनियों- 'ट्रांजैक्ट्री टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड' (लैंडबॉक्स) और 'वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड' (मोबिक्विक)- के खिलाफ धोखाधड़ी और निवेशकों के फंड के गलत इस्तेमाल का मामला दर्ज किया है। यह पूरा मामला मोबिक्विक एक्स्ट्रा इन्वेस्टमेंट स्कीम से जुड़ा है, इसमें देशभर के सैकड़ों निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसने की आशंका है।

क्या है मोबिक्विक एक्स्ट्रा स्कीम और कैसे फंसे निवेशक?

पुलिस के मुताबिक, इन कंपनियों ने अपनी 'मोबिक्विक एक्स्ट्रा' स्कीम का जमकर प्रचार किया था। निवेशकों को यह लालच दिया गया था कि यह योजना फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की तरह ही सुरक्षित है, जिसमें अच्छे रिटर्न के साथ-साथ जब चाहे तब पैसा निकालने (लिक्विडिटी) की सुविधा मिलेगी। इन लुभावने वादों पर भरोसा करके लोगों ने निवेश तो कर दिया, लेकिन बाद में कंपनियों ने बिना निवेशकों की सहमति के पैसे निकालने पर रोक लगा दी और वे अपने ही पैसे नहीं निकाल पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों में क्या-क्या आरोप लगे हैं?

पुलिस के पास मुख्य रूप से दो निवेशकों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिससे इस बड़े फर्जीवाड़े का अंदेशा हुआ है:

  • पहली शिकायत: 14 मई को अर्जीत सिंह बेंचोर नामक निवेशक ने अपनी शिकायत में बताया कि प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश किए गए उनके लगभग चार लाख रुपये ब्लॉक कर दिए गए हैं और वे उन्हें नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों का उल्लंघन करते हुए निवेशकों के पैसे को डायवर्ट (गलत जगह इस्तेमाल) किया गया है। शिकायत में दावा किया गया है कि इस योजना में देशभर के 630 से अधिक निवेशकों के छह करोड़ रुपये से ज्यादा फंसे हो सकते हैं।
  • विज्ञापन
    Trending Videos
  • दूसरी शिकायत: मयंक डे नामक एक अन्य निवेशक ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने मोबिक्विक और लेंडबॉक्स के जरिए तीन लाख रुपये का निवेश किया था, जिसमें से 91,341 रुपये अभी भी ब्लॉक हैं। उनकी शिकायत के अनुसार, देश भर में 420 से अधिक निवेशकों का करीब 5.93 करोड़ रुपये इस योजना के तहत अटका हो सकता है।

फर्जी खातों का खुलासा और पुलिस की कार्रवाई

पहली शिकायत में 5 मई की एक 'बॉरोअर मैपिंग रिपोर्ट' और लेंडर वेरिफिकेशन का भी हवाला दिया गया है। इससे यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस स्कीम से जुड़े कई उधारकर्ताओं के खाते या तो निष्क्रिय हो चुके हैं या डिफाल्टर हो गए हैं, लेकिन निवेशकों का पैसा अब भी आरोपी कंपनियों से जुड़े खातों में फंसा हुआ है। शिकायतकर्ता ने कंपनियों के बैंक खातों को फ्रीज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

साल 2009 में शुरू हुई मोबिक्विक मुख्य रूप से एक डिजिटल वॉलेट और मोबाइल पेमेंट प्लेटफॉर्म है जो यूपीआई पेमेंट और बिल भुगतान जैसी सुविधाएं देती है। फिलहाल पुलिस ने निवेशकों की इन शिकायतों के आधार पर आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2) और 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब लेन-देन से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच कर रही है, जिसके बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed