नगर के मुस्लिमों ने म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को भोगापुर चुंगी के पास प्रदर्शन किया और तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। नगर के तमाम मुस्लिम शुक्रवार को भोगापुर चुंगी के पास जमा हुए और म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। मुस्लिमों में वर्मा सरकार के प्रति काफी रोष दिख रहा था। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद मुस्लिमों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार विवेक मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वर्मा देश की सेना और सरकारी मशीनरी वहां के बौद्ध भिक्षुआें के साथ मिलकर वहां के रोहिंग्या मुस्लिमों जमकर अत्याचार कर रहे हैं, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। ज्ञापन में वर्मा के रोहिंग्या मुस्लिमों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद राशिद रजा, मोहम्मद रिफाक बरकाती, मोहम्मद आफाक, मो. गुफरान, मो. निहाल, मो. उवैश, मुस्तकीम आदि थे।
और पढ़ें