सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Raikot police arrested Congress councilor Gurjant Janta for assaulting NRI parents

Halwara: एनआरआई माता-पिता से की मारपीट, रायकोट पुलिस ने कांग्रेस पार्षद गुरजंट जंटा को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 05 Mar 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

जसपाल कौर और जीवन सिंह द्वारा रायकोट सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है कि उनका बेटा गुरजंत सिंह जंटा पिछले कुछ दिनों से उनके साथ लगातार मारपीट कर रहा है।
 

Raikot police arrested Congress councilor Gurjant Janta for assaulting NRI parents
गुरजंट सिंह जंटा - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

नगर काउंसिल रायकोट से कांग्रेस के पार्षद गुरजंट सिंह जंटा को एनआरआई माता-पिता से मारपीट के आरोप में सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। परिवार में चल रहे घरेलू और संपत्ति विवाद का मामला पुलिस के पास पहुंचने से कांग्रेस आला कमान भी स्तब्ध है और बीच बचाव करके इसे निपटाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार ,जसपाल कौर और जीवन सिंह द्वारा रायकोट सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है कि उनका बेटा गुरजंत सिंह जंटा जो कांग्रेस से रायकोट नगर काउंसिल का पार्षद है, पिछले कुछ दिनों से उनके साथ लगातार मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों के अनुसार, बुधवार रात गुरजंट सिंह जंटा ने मारपीट के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए थे, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिटी पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायकोट सिटी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुरजंट सिंह जंटा के खिलाफ बीएनएस की धारा 126 और 170 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

रायकोट सिटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि पार्षद गुरजंट सिंह जंटा के माता-पिता, जसपाल कौर और जीवन सिंह, इंग्लैंड से रायकोट स्थित अपने घर आए थे और संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। पिछले दस दिनों से इलाके के सम्मानित लोग मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कल रात स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

उन्होंने बताया कि जसपाल कौर द्वारा जान के खतरे की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्षद गुरजंट सिंह जंटा को गिरफ्तार कर लिया और वीरवार को एसडीएम की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed