एप डाउनलोड करें

बारिश, बर्फबारी से दून का मौसम हुआ कूल

अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 May 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंगलवार को राजधानी देहरादून में सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सर्द मौमस में राजधानी के बाजार लोगों से गुलजार रहे।
और पढ़ें
विज्ञापन


दून में सोमवार को भी हुई बारिश से मौसम कूल हो गया। हालांकि बीच-बीच में धूप की आंख-मिचौली भी चलती रही, लेकिन बारिश से गिरे पारे ने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया।

शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 67, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 40 दर्ज किया गया।

इससे पूर्व सुबह साढ़े आठ बजे तक राजधानी में 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। टिहरी में बारिश का आंकड़ा 0.1 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

चार धाम यात्रियों की मुश्किल कायम रहने वाली हैं। चारों धाम में मंगलवार को बारिश की आशंका जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका है। उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिलों में खास तौर पर बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

राजधानी दून में बादल छाए रहने की संभावना है। गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

कहीं-कहीं गरज, पानी संग ओलावृष्टि, आंधी की भी आशंका बनी हुई है। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो दून के तापमान में तकरीबन तीन डिग्री का उछाल आ सकता है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें