ट्रक की चपेट में आकर एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। भीमगोड़ा, हरिद्वार निवासी अरुण कुमार नरूला अपनी पत्नी ममता के साथ एक्टिवा पर रविवार दोपहर डालनवाला स्थित किसी रिश्तेदार के घर आ रहे थे।
एक्टिवा में सवार थी महिला
हर्रावाला के पास शाम चार बजे पीछे से आ रहे ट्रक संख्या यूके07 सीए-7060 ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ममता छिटककर गिर गई और ट्रक से टकरा गई। उनके सिर में गंभीर चोट लगी।
लोगों की मदद से डोईवाला पुलिस ने प्राइवेट एंबुलेंस में उन्हें सीएमआई अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। अरुण की हालत ठीक है। पुलिस ने ट्रक सीज कर हर्रावाला चौकी में रखा है। नंबर ट्रेस कर चालक की तलाश की जा रही है।