एप डाउनलोड करें

देवभूमी में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

ब्यूरो /अमर उजाला, डोईवाला Updated Sun, 22 Jun 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राजधानी देहरादून में मैदान में खेल रही एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन


पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। केशवपुरी बस्ती में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली एक विधवा महिला रहती है।

दोपहर उसकी सात साल की बच्ची घर से थोड़ा आगे खेलने चली गई थी।

बहलाफुसला कर ले गया सुनसान जगह

इसी बीच के एक लड़का बहलाफुसला कर उसे ले गया और सुनसान जगह पर उससे दुराचार किया।

बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे।

पुलिस बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां महिला चिकित्सक नहीं होने पर उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का भी नाबालिग है, जिसे परिजन पहचानते हैं। वह घटना के बाद से फरार है।

कोतवाल आरएस असवाल ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मेडिकल के लिए बच्ची को भेजा गया है।

मूक-बधिर महिला के साथ दुराचार का प्रयास

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात अनुसूचित जाति की एक मूक-बधिर महिला के साथ दुराचार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।

बताया गया है कि महिला रात्रि 11 बजे शौच के लिए बाहर गई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया।

महिला के मामा ने सुबह यहां राजस्व पुलिस में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। आरोपी युवक अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।

राजकीय अस्पताल में पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है।

बमुश्किल छूटी चंगुल से

पीड़ित महिला के मामा ने राजस्व पुलिस को दी प्राथमिकी में कहा है कि मूक-बधिर महिला शुक्रवार की रात्रि 11 बजे शौच के लिए बाहर गई थी।

इसी बीच एक युवक दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा। महिला बमुश्किल उसके चंगुल से छूटी।

मामा का कहना है कि सुबह जब वह अपने बिलड़िया गांव से मतदान के लिए पांडेकोट आए तो इस बात का पता चला।  

108 एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल
इसके बाद पीड़िता को 108 एंबुलेंस के माध्यम से यहां राजकीय अस्पताल में लाया गया जहां उसका मेडिकल कराया गया, लेकिन जांच नहीं हो सकी।

नायब तहसीलदार दौलत राम ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता के शरीर में किसी भी तरह की अंदरूनी चोटें नहीं हैं।

अलबत्ता सोमवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ 354 और 506 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें