{"_id":"6a2c0e60caa69f0841040ddb","slug":"video-ahalyabii-halkara-jayata-samaraha-ma-gada-pahaca-sapa-parathasha-athhayakashha-na-sarakara-para-sathha-nashana-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में गोंडा पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में गोंडा पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
गोंडा में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर दानपत्र प्रकरण, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों और प्रदेश की राजनीति पर अपनी बात रखी।
प्रदेश अध्यक्ष ने अयोध्या में राम मंदिर दानपत्र से जुड़े कथित प्रकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मंदिर जैसी महत्वपूर्ण जगह पर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाले लोग ही उनकी आस्था का दुरुपयोग कर रहे हैं।
अखिलेश यादव के परिवार और उनकी बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों के सवाल पर श्यामलाल पाल ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन परिवार और महिलाओं को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने इसे महिला सम्मान के खिलाफ बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।