सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बहराइच में एसएसबी ने मानव तस्करी का प्रयास किया विफल, नेपाली नाबालिग बालक को बचाया

बहराइच में एसएसबी ने मानव तस्करी का प्रयास किया विफल, नेपाली नाबालिग बालक को बचाया

Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:22 PM IST
बहराइच में एसएसबी ने मानव तस्करी का प्रयास किया विफल, नेपाली नाबालिग बालक को बचाया
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसएसबी जवानों ने सीमा चौकी रुपईडीहा स्थित बीआईटी चेक पोस्ट पर एक नेपाली नाबालिग बालक को संदिग्ध मानव तस्करी के मामले में सुरक्षित रेस्क्यू किया है। जबकि, एक नेपाली महिला को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। एसएसबी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि 11 जून को शाम करीब 6:10 बजे विशेष सूचना प्राप्त हुई थी कि नेपाल के जाजरकोट जिले की एक महिला नाबालिग बच्चों को रोजगार का प्रलोभन देकर भारत ले जाने का प्रयास कर रही है। सूचना के आधार पर रुपईडीहा बीआईटी चेकपोस्ट पर निगरानी और जांच बढ़ा दी गई। जांच के दौरान नेपाल के जाजरकोट जिले की 23 वर्षीय सरिता सुनार और 14 वर्षीय जीवन नेपाली को रोका गया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बालक को जानने अथवा उसके साथ यात्रा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), देहात इंडिया (एनजीओ) तथा एसएसबी अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में नाबालिग बालक ने बताया कि वह घर से भागकर नेपालगंज पहुंचा था, जहां उसकी मुलाकात सरिता सुनार से हुई। बालक के अनुसार महिला ने उसे भारत के कारगिल क्षेत्र में निर्माण कार्य में रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया था और उसे अपने साथ भारत ले जा रही थी। बालक ने यह भी बताया कि महिला नियमित रूप से मजदूरों को भारत ले जाने का कार्य करती है। एसएसबी ने बालक की माता से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि उनका पुत्र बिना बताए घर से चला गया था और वे सरिता सुनार को नहीं जानती हैं। उन्होंने अपने पुत्र को भारत जाने से रोकने का अनुरोध किया। बालक के लगातार एक जैसे बयान और महिला द्वारा संबंध से इनकार किए जाने के कारण मामला बाल श्रम एवं श्रम शोषण के उद्देश्य से संभावित मानव तस्करी का प्रतीत हुआ। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और काउंसलिंग पूरी होने के बाद रेस्क्यू किए गए बालक को एएचटीयू एवं नेपाल पुलिस की उपस्थिति में नेपाल की संस्था शांतिपूर्ण स्थापना गृह को देखभाल एवं पुनर्वास के लिए सुपुर्द कर दिया गया। वहीं सरिता सुनार को सत्यापन एवं अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि मानव तस्करी और बाल श्रम समाज के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना एसएसबी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मानव तस्करी के विरुद्ध वाहिनी स्थानीय प्रशासन, एएचटीयू तथा सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। एसएसबी की इस कार्रवाई को मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे सीमा क्षेत्र में सक्रिय मानव तस्करों और बाल श्रम से जुड़े गिरोहों को कड़ा संदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: परीक्षा फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार

12 Jun 2026

Kathua: कठुआ में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 25 झुग्गियां जलकर राख

12 Jun 2026

आदित्य शर्मा मौत मामला: किसान कांग्रेस नेता दीपक शर्मा बोले- डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की बात

VIDEO: अस्सी घाट से नमो घाट तक होगा एयर शो, गूंजेगी जेट विमानों की गर्जना

12 Jun 2026

VIDEO: रूस में नौकरी करने गए थे आजमगढ़ के दो लाल, ताबूत में लौटा कंकाल

12 Jun 2026
विज्ञापन

Hamirpur: मान सिंह बोले- एचआरटीसी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा समय पर वेतन

VIDEO: सुबह से ही बदला रहा मौसम, बारिश की बूंदों ने गर्मी व उमस से दी राहत

12 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: सीएम योगी बोले- नए भारत के नए यूपी में दिखने लगा है परिवर्तन

12 Jun 2026

VIDEO: कॉकरोच जनता पार्टी ने किया प्रदर्शन, संस्थापक अभिजीत दीपके हुए शामिल

12 Jun 2026

VIDEO: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, युवाओं की मांग एसआईटी गठित कर की जाए जांच

12 Jun 2026

VIDEO: 13 साल बाद जेल से छूटा सुधीर सत्यापन के लिए घर पहुंची पुलिस

12 Jun 2026

VIDEO: अपनी ही कार बिकवाई, फिर कराई चोरी! भाजपा नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल

12 Jun 2026

VIDEO: प्रेम विवाह में परिवार बना बाधा, हाथ बांधकर यमुना में कूदे प्रेमी-प्रेमिका

12 Jun 2026

VIDEO: महिला को बेल्ट से पीटने के आरोप में फंसी पुलिस! कोर्ट की सख्ती के बाद दरोगा समेत चार पर FIR

12 Jun 2026

VIDEO: आगरा का एसएन बनेगा मिनी AIIMS... अब हृदय, फेफड़े और लिवर ट्रांसप्लांट की भी मिलेगी सुविधा; तैयार हो रहे भवन

12 Jun 2026

Jammu: बाढ़ नियंत्रण पर सरकार सख्त, जावेद अहमद राणा ने भगतपुर का किया दौरा"

12 Jun 2026

Rajouri: पीओके में अत्याचार बंद करे पाकिस्तान, आतंक के खिलाफ और सख्त होगा अभियान, बोले रविंद्र रैना

12 Jun 2026

ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान, परिजनों ने जीआरपी के कर्मचारियों पर लगाया हत्या का आरोप

12 Jun 2026

Kathua: कठुआ में कूड़े के ढेर से हंगामा, सफाई अभियान के दौरान बवाल

12 Jun 2026

Udhampur: कोकून की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, 2000 हजार प्रति क्विंटल तक पहुंची बोली

12 Jun 2026

Reasi: रियासी में सीनियर सिटीजन सोसाइटी का 8वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

12 Jun 2026

Kathua: कठुआ के साथ भेदभाव का आरोप, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

12 Jun 2026

Samba: सांबा में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

12 Jun 2026

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची देहरादून, कल पीओपी में होंगी शामिल

12 Jun 2026

VIDEO: काठगोदाम में शुरू हुआ निर्माण, भीमताल-नैनीताल के जाम से मिलेगी निजात

12 Jun 2026

कानपुर में वनकर्मियों पर दबंगों का हमला, डिप्टी रेंजर के सामने वनकर्मी से मारपीट

12 Jun 2026

Video: ढालपुर स्थित कान्वेंट स्कूल कुल्लू में अलंकरण समारोह का आयोजन

12 Jun 2026

धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान वनडे: खराब मौसम के बीच अफगानिस्तान टीम का अभ्यास, भारतीय टीम शाम को पहुंचेगी

12 Jun 2026

Hamirpur: जीएसटी विभाग और व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा, नए नियमों की दी जानकारी

VIDEO: विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

12 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed