सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Protest and uproar over installation of tower in field of tribal widow woman farmer

Khandwa: आदिवासी महिला की जमीन पर टावर निर्माण का विरोध, नौ किसानों पर FIR दर्ज; गांव में बनी तनाव की स्थिति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 07:57 PM IST
Protest and uproar over installation of tower in field of tribal widow woman farmer
खंडवा के पुनासा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सुलगांव में एक विधवा आदिवासी महिला किसान की जमीन पर हाईटेंशन लाइन के टावर निर्माण को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां विरोध कर रहे किसानों और प्रशासन के बीच जमकर टकराव देखने को मिला है ।

दरअसल एक दिन पहले ही विरोध करने वाले नौ किसान नेताओं पर दर्ज हुई FIR के महज 24 घंटे बाद जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक बार फिर से रुका हुआ टावर निर्माण का कार्य शुरू करा दिया था। इसको लेकर विरोध कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि, उनकी आवाज दबाने के लिए पहले उनपर मुकदमे दर्ज किए गए, जिसके बाद पुलिस बल के सहारे वहां निर्माण कराया जा रहा है । 

यह पूरा मामला खंडवा जिले की मान्धाता विधानसभा क्षेत्र का है। जहां धनगांव थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सुलगांव में 132 केवी सनावद आरटीएस निमाड़खेड़ी विद्युत पारेषण लाइन का निर्माण कार्य जारी है। प्रशासन इसे सिंहस्थ के पहले पूरा कराने पर जोर दे रहा है। जबकि इसको लेकर स्थानीय किसानों का आरोप है कि गांव की एक गरीब आदिवासी और विधवा महिला किसान की कृषि भूमि पर बिना उचित सहमति और मुआवजे के कई हाईटेंशन टावर लगाए जा रहे हैं। इसी के विरोध में करीब 10 दिन पहले ही दो जून को स्थानीय किसानों संग किसान संगठनों ने भी प्रदर्शन किया था। वहीं, इस विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार दोपहर एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी की शिकायत पर नौ किसानों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की गई थी ।

ये भी पढ़ें- Satna:  परसमनिया गढ़ी में किस बात को लेकर हुई फायरिंग? राजपरिवार की बहू योगिता सिंह घायल; रीवा में उपचार जारी

अगले दिन इस दौरान टावर निर्माण स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, और पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कर्मचारियों ने निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया । इसको लेकर जिला प्रशासन का कहना है कि यह परियोजना क्षेत्र की बिजली व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, और सिंहस्थ से पहले इसे पूरा करना आवश्यक है । वहीं, दूसरी ओर किसान संगठनों का आरोप है कि, किसानों को पहले लिखित रूप से आश्वस्त किया गया था कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन बाद में उन्हीं किसानों पर प्रकरण दर्ज कर दिए गए। किसानों का कहना है कि वे किसी विकास कार्य के विरोध में नहीं हैं, बल्कि भूमि स्वामी किसान के अधिकारों और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं ।

 इधर इस घटना के बाद से क्षेत्र में किसानों के बीच नाराजगी लगातार बढ़ रही है। किसान संगठन इसे किसान अधिकारों का मुद्दा बता रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि शासकीय परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। इधर इस हंगामे के बाद से सुलगांव में विकास परियोजना और किसान अधिकारों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: काठगोदाम में शुरू हुआ निर्माण, भीमताल-नैनीताल के जाम से मिलेगी निजात

12 Jun 2026

कानपुर में वनकर्मियों पर दबंगों का हमला, डिप्टी रेंजर के सामने वनकर्मी से मारपीट

12 Jun 2026

Video: ढालपुर स्थित कान्वेंट स्कूल कुल्लू में अलंकरण समारोह का आयोजन

12 Jun 2026

धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान वनडे: खराब मौसम के बीच अफगानिस्तान टीम का अभ्यास, भारतीय टीम शाम को पहुंचेगी

12 Jun 2026

Hamirpur: जीएसटी विभाग और व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा, नए नियमों की दी जानकारी

विज्ञापन

VIDEO: विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

12 Jun 2026

VIDEO: लंबे समय से बंद हैं जो मेडिकल फर्म, उनका लाइसेंस होगा निरस्त; एफएसडीए ने इसलिए की सख्ती

12 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर का नमूना जांच के लिए भेजा

12 Jun 2026

VIDEO: दीक्षांत समारोह में मिलेंगे 117 मेडल, डिग्री-अंकतालिकाओं की छपाई शुरू

12 Jun 2026

VIDEO: 100 कॉलेजाें ने नहीं भेजे आंतरिक मूल्यांकन के अंक, 15 तक मौका

12 Jun 2026

VIDEO: एक वोट की ताकत समझिए... शंकराचार्य बोले, यही तय करेगा आप गो-रक्षक हैं या गो-हत्यारे

12 Jun 2026

कानपुर: अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विवि के कुलपति ने किया पीजीआई का निरीक्षण

12 Jun 2026

Hamirpur: चेतावनी के बावजूद क्यों बढ़ाया गया शिप? आदित्य शर्मा के दादा ने उठाए बड़े सवाल

सांसद कुमारी सैलजा बोलीं- भाजपा 12 साल का जश्न मना रही, लेकिन प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और पेपर लीक

12 Jun 2026

अलीगढ़ डीएम कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित हुआ बेहोश

12 Jun 2026

चित्रकूट में हुई सफल मॉक ड्रिल, रामघाट पर दिखा प्रशासन का एक्शन मोड

12 Jun 2026

सोनीपत के गोहाना में प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश, किसानों को बताए लाभ

12 Jun 2026

कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में जुटी 80 से ज्यादा खापें, 3 दिन तक सामाजिक मुद्दों पर किया जाएगा चिंतन

12 Jun 2026

जींद में हैंडिकैप्ड सर्टिफिकेट बनवाने का मामला, 44 हजार की रिश्वत लेते CMO कार्यालय का ड्राइवर काबू

12 Jun 2026

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन से रोके गए श्रद्धालु, शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

12 Jun 2026

हांसी में राव तुलाराम चौक को लेकर यादव समाज दो गुटों में बंटा

12 Jun 2026

अरुण विहार का स्वर्णिम इतिहास, जहां हर राह गाता है शौर्य पराक्रम की गाथा

12 Jun 2026

राजनांदगांव: शहर की बेटी ने जिले और प्रदेश का नाम किया रोशन, अंडर-19 वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

12 Jun 2026

Video: बहराइच में 1.876 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

12 Jun 2026

लुधियाना में पुलिस ने बरामद किए गए मोबाइल मालिकों को लाैटाए

12 Jun 2026

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मेगा प्लान, 3 ऑब्जर्वर नियुक्त किए

MP: पांच किमी तक किया पीछा, पुलिस को देख ट्रैक्टर से कूदा ड्राइवर, फिल्मी स्टाइल में पकड़ी गई अवैध रेत

12 Jun 2026

आयुर्वेदिक महाविद्यालय में मनाया जाएगा योग सप्ताह, ले सकते हैं लाभ, जानकारी देते प्रधानाचार्य रामकृष्ण राठौर

12 Jun 2026

Sirmour: नाहन-पांवटा नेशनल हाईवे पर चोरों का आतंक, एक ही दुकान में चार बार चोरी

12 Jun 2026

अलीगढ़ में मौसम ने ली करवट, बारिश हुई शुरू

12 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed