{"_id":"6a2c104d5b5e5712fd059cb7","slug":"video-public-entry-to-the-grievance-committee-meeting-barred-immediately-after-change-of-chairman-in-jhajjar-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: चेयरमैन बदलते ही परिवेदना समिति की बैठक में आम जनता की एंट्री बंद, लोगों में नाराजगी, भवन के बाहर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: चेयरमैन बदलते ही परिवेदना समिति की बैठक में आम जनता की एंट्री बंद, लोगों में नाराजगी, भवन के बाहर हुआ हंगामा
झज्जर में संवाद भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आयोजित हुई। चेयरमैन बनने के बाद हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह बैठक लेने शुक्रवार को पहुंचे। इससे पहले कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा चेयरमैन थे। नए चेयरमैन के साथ बैठक में भाग लेने के नियम भी बदल गए। पहले आम जनता परिवादों के निपटने पर अपनी शिकायत चेयरमैन को देती थी और उनको अंदर ही बैठाया जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। बैठक में केवल अधिकारियों के अलावा परिवाद से संबंधित लोगों और भाजपा नेताओं को ही एंट्री दी गई। अपनी शिकायतों को लेकर मंत्री से मिलने पहुंची आम जनता को बैठक के अंदर नहीं जाने दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।