{"_id":"6a2c175a6b9a5691b30313ba","slug":"video-gurugram-roadways-training-bus-runs-over-four-people-one-dead-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: रोडवेज की प्रशिक्षण बस ने चार को कुचला, एक की मौत, सामने आया हादसे का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: रोडवेज की प्रशिक्षण बस ने चार को कुचला, एक की मौत, सामने आया हादसे का वीडियो
सेक्टर-10 थाना इलाके के सेक्टर-37 खांडसा में हरियाणा रोडवेज की प्रशिक्षण बस पर बतौर चालक बैठक प्रशिक्षु ने पैदल जा रहे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में पास के इलाके की एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हैरत की बात ये है कि हादसे के बाद भी आरोपी चालक ने मौके पर ब्रेक नहीं लगाए। लोगों ने शोर मचाया तो काफी आगे जाकर उसने बस रोकी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पस पर पत्थर भी फेंके लेकिन आरोपी बस को भगा ले गया।
पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। लोगों का कहना है कि आरोपी चालक ने ब्रेक लगाने की बजाय लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में सेक्टर-10 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं रोडवेज जीएम गायत्री अहलावत ने बताया कि विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग पर लेकर गए प्रशिक्षक विद्यानंद को निलंबित कर दिया है।
ये हादसा शुक्रवार दोपहर लगभग सवा 1 बजे हुआ। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे रोडवेज डिपो से दो ट्रेनिंग बसें रवाना की गई। इस बैच की 35 दिनों की ट्रेनिंग 18 मई से शुरू हुई थी, जो 21 जून को पूरी होनी थी। बस का निर्धारित रूट बस अड्डे से सेक्टर-14, इफ्को चौक होते हुए लेजर वैली पार्क तक था। दोपहर के समय जब सभी अधिकारी और प्रशिक्षु चालक बस से नीचे उतरकर छांव में बैठकर लंच कर रहे थे, तभी प्रशिक्षु चालक भारत अचानक बस लेकर निकल गया। अधिकारी दूसरी बस से उसकी तलाश कर ही रहे थे कि तब तक उसने खांडसा रोड सेक्टर -37 के पास लोगों को कुचल दिया।
सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी थी। एक ओर से गाड़ी के बगल से पैदल राहगीर चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए रोडवेज बस चालक ने ब्रेक लगाने की बजाय, लोगों को कुचलते हुए बस निकाल दी। उसने 4 लोगों को कुचल दिया। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सतना निवासी रविशंकर के तौर पर हुई। वो सेक्टर-37 की ही एक कंपनी में नौकरी करता था। हादसे के बाद लोगों ने शोर मचाकर चालक को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने रफ्तार और बढ़ा दी। इससे नाराज भीड़ ने बस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरु कर दिए। इस दौरान बेकाबू बस ने सड़क पर खड़ी एक कार और लोडिंग ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें बस पैदल जा रहे रवि शंकर और एक अन्य व्यक्ति को कुचलती हुई निकल रही है। वहीं बस एक संकरी गली की तरफ मुड़ती है, जहां वह एक लोडिंग ऑटो से टकराने से बाल-बाल बचती है। इस दौरान लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं और गुस्से में बस पर पथराव कर रहे हैं।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रशिक्षु बस को वापस डिपो के बाहर खड़ी कर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और फरार प्रशिक्षु चालक की तलाश शुरू की है। पुलिस अब मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।