सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youths trapped in a lift beat up the lift operator; one eye had to be removed surgically.

Gurugram News: लिफ्ट में फंसे युवकों ने लिफ्ट ऑपरेटर को पीटा, सर्जरी कर एक आंख निकालनी पड़ी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Youths trapped in a lift beat up the lift operator; one eye had to be removed surgically.
विज्ञापन
सेक्टर-93 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल आर्किड एवेन्यू का मामला, सात मिनट तक फंसे रहे थे युवक

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-93 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल की ऑर्किड एवेन्यू सोसाइटी में लिफ्ट में करीब सात मिनट से फंसे युवकों ने लिफ्ट ऑपरेटर पर हमला कर दिया। लिफ्ट ऑपरेटर गौरव की आंख में गंभीर चोट आई है। घायल ऑपरेटर को सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। सोसाइटी के रखरखाव (मेंटेनेंस) एजेंसी के कर्मचारी चंदन सिंह ने बताया कि हमला इतना गंभीर था कि डॉक्टरों को सर्जरी कर गौरव की एक आंख बाहर निकालनी पड़ी। गौरव की एक आंख हमेशा के लिए खराब हो चुकी है।
घटना नौ जून शाम 4.30 बजे की है। सोसाइटी के एल ब्लॉक की लिफ्ट अचानक खराब हो गई। इसमें चार युवक फंस गए। सातवें और आठवें फ्लोर के बीच लिफ्ट बंद हो गई। सोसाइटी प्रबंधन का कहना कि मेंटनेंस स्टाफ को युवकों को बाहर निकालने में करीब सात मिनट का समय लगा तब तक वे लिफ्ट में फंसे रहे। जब लिफ्ट से उन्हें निकाला गया तो उनके दो अन्य साथी भी आ गए। लिफ्ट फंसने के कारण वे गुस्से में थे। उन्होंने लिफ्ट ऑपरेटर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। इस बीच सोसाइटी के निवासी भी वहां पहुंच गए। घायल ऑपरेटर की सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed