सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pandey's political move: Administration should take possession of my house in gadarpur

Gadarpur: पांडे का सियासी दांव, मेरे घर को कब्जे में ले प्रशासन; सीमाकंन के लिए एसडीएम व तहसीलदार को लिखा पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Feb 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

गदरपुर के भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने अपने भवन पर अतिक्रमण नोटिस के बाद सरकारी भूमि का सीमांकन कराने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा है।

Pandey's political move: Administration should take possession of my house in gadarpur
विधायक अरविंद पांडेय की ओर से एसडीएम को भेजा गया पत्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गदरपुर भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के सियासी तेवर जारी है। पांडेय ने सरकारी भूमि पर बने अपने कार्यालय और आवास का सीमांकन कराने के लिए एसडीएम और तहसीलदार को पत्र भेजा है। इसको लेकर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

Trending Videos

प्रशासन की टीम ने बीती 19 जनवरी को विधायक अरविंद पांडेय के ग्राम संतोषनगर वार्ड नंबर-तीन, गूलरभोज स्थित भवन को नोटिस संख्या 2654 के तहत अतिक्रमण की श्रेणी में दर्शाते हुए नोटिस चस्पा किया था। विधायक अरविंद पांडेय ने एसडीएम/तहसीलदार को 19 फरवरी 2026 को भेजे पत्र में कहा है कि उनकी उपस्थिति में राजस्व विभाग से विधिवत पैमाइश कराई जाए। यदि भवन सरकारी भूमि पर पाया जाता है तो प्रशासन नियमानुसार उसे अपने कब्जे में ले सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें या उनके परिजनों को इस प्रक्रिया पर कोई आपत्ति नहीं है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित भूमि की शिकायत पूर्व में भी प्रशासन तक पहुंची थी, जिसके बाद राजस्व टीम ने प्रारंभिक जांच की। अब औपचारिक सीमांकन की तिथि तय की जा सकती है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -ऋचा सिंह, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed