सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourists are flocking to see Om Parvat, the beauty of Nabhidang blossoms due to snowfall

Pithoragarh: ओम पर्वत के दर्शन के लिए उमड़ रहे सैलानी,  बर्फबारी से खिला नाभीढांग का सौंदर्य

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 26 May 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

पिथौरागढ़ की व्यास घाटी स्थित ओम पर्वत और नाभीढांग में हुई दो इंच से अधिक हुई बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रतिदिन करीब 800 से एक हजार यात्री ओम पर्वत के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Tourists are flocking to see Om Parvat, the beauty of Nabhidang blossoms due to snowfall
व्यास घाटी के नाभीढांग में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : स्रोत : केएमवीएन
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के व्यास घाटी स्थित ओम पर्वत, नाभीढांग में बीते दिन हुई बर्फबारी से क्षेत्र का सौंदर्य निखर गया है। बर्फबारी से सैलानी भी काफी खुश नजर आए। क्षेत्र में मंगलवार को भी दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। धारचूला में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई।

Trending Videos

नाभीढांग स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतिदिन 800 से एक हजार यात्री ओम पर्वत के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नाभीढांग में यात्री वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को क्षेत्र में दो इंच से अधिक बर्फबारी हुई। बर्फबारी के दौरान देश के विभिन्न जगहों से आए पर्यटक काफी रोमांचित दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ते से दोपहर बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम करवट बदल रहा है। सुबह के समय मौसम साफ रहने से यात्रियों को ओम पर्वत के अच्छी तरह दर्शन हो रहे हैं। दारमा और व्यास घाटी के 14 हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर रुक-रुक बर्फ हिमपात हो रहा है। तहसील प्रशासन के अनुसार, सोमवार को 1117 यात्रियों को इनर लाइन पास जारी किया गया। अब तक कुल 20,878 यात्रियों को पास जारी किए जा चुके हैं। बड़ी संख्या में यात्रियों के आने से होटल, होम स्टे और टैक्सी संचालकों के चेहरे खिले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed