सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The Rahu Temple in Paithani will soon be beautified, with a DPR ready

Pauri News: पैठाणी के राहु मंदिर का जल्द होगा सौंदर्यीकरण, डीपीआर तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 14 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
The Rahu Temple in Paithani will soon be beautified, with a DPR ready
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के पैठाणी स्थित प्रसिद्ध राहु मंदिर जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगा। निर्माणदायी संस्था आरडब्ल्यूडी ने इस कार्य के लिए 4.09 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। अभी तक जिला योजना से करीब दो करोड़ की धनराशि से मंदिर के संपर्क मार्गों आदि का निर्माण किया जा चुका है। विभाग के मुताबिक मंदिर में 25 से 30 फीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। पैठाणी स्थित प्राचीन राहु मंदिर की पौराणिकता को यथावत रखते हुए सौंदर्यीकरण के कार्यों को तेज कर दिया है। निर्माणदायी संस्था ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 4.09 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। इसमें सड़क से मंदिर तक के संपर्क मार्ग को सुव्यवस्थित किया जाएगा। मुख्य सड़क पर प्रवेश द्वार को पहाड़ी स्थापत्य शैली में बनाया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में पार्किंग, घाटों का निर्माण व पुल, परिसर में हाईमास्ट लाइट आदि लगाया जाना शामिल है।
Trending Videos


- मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 4.09 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। जिला योजना से प्राप्त 1.90 करोड़ की राशि से कई बुनियादी कार्यों को पूरा किया जा चुका है। - विनोद कुमार जोशी, ईई, आरडब्ल्यूडी, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed