सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The announcement of Marine Drive in Srinagar has raised hopes of job creation.

Pauri News: श्रीनगर में मरीन ड्राइव की घोषणा से रोजगार सृजन की जगी आस

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 15 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
The announcement of Marine Drive in Srinagar has raised hopes of job creation.
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने 800 करोड़ की लागत से निर्माण की घोषणा की
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से श्रीनगर क्षेत्र में मरीन ड्राइव (डबल लेन) की घोषणा से लोगों में इसके निर्माण की नई आस जगी है। इस परियोजना के तहत पंचपीपल से श्रीकोट तक प्रस्तावित मरीन ड्राइव के निर्माण से श्रीनगर को एक नया स्वरूप दिए जाने की योजना है। इससे यहां रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे व पर्यटन की दृष्टि से श्रीनगर देश के प्रमुख नगरों में शुमार होगा।
श्रीनगर में मरीन ड्राइव की योजना नगर पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन के कार्यकाल के दौरान जीवीके परियोजना का निर्माण के साथ प्रस्तावित हुई थी। करीब पांच साल पहले भी श्रीनगर विधायक व कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की पहल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना को धरातल पर उतारने की बात कही थी। अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री की ओर से 800 करोड़ की लागत से मरीन ड्राइव निर्माण की घोषणा से स्थानीय लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसके लिए भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया। आभार जताने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी, अतर सिंह असवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed