सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Better coordination among departments will accelerate the implementation of schemes.

Pauri News: विभागों के बीच बेहतर तालमेल से योजनाओं को मिलेगा गति

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 26 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Better coordination among departments will accelerate the implementation of schemes.
विज्ञापन
आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर हुई बैठक

पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त सभागार में प्रशासनिक समन्वय एवं विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल से योजनाओं को गति मिलेगी।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभागों की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी आयुक्त को दी। आयुक्त ने सभी मंडल स्तरीय अधिकारियों को साप्ताहिक रोस्टर तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, वनाग्नि रोकथाम, आपदा प्रबंधन तैयारियों और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में विभागीय तालमेल बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, डीएफओ महातिम यादव, एएसपी मनोज कुमार ठाकुर, मुख्य अभियंता लोनिवि ओम प्रकाश, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, अपर निदेशक शिक्षा पीके बिष्ट, अधीक्षण अभियंता महिपाल सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, डीएफओ महातिम यादव, एएसपी मनोज कुमार ठाकुर, मुख्य अभियंता लोनिवि ओम प्रकाश, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, अपर निदेशक शिक्षा पीके बिष्ट, अधीक्षण अभियंता महिपाल सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed