{"_id":"69929dc032fdaf77cd0edf7d","slug":"young-woman-was-kidnapped-held-hostage-for-eight-months-and-raped-the-accused-was-arrested-from-up-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवती का अपहरण कर आठ महीने तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी यूपी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवती का अपहरण कर आठ महीने तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी यूपी से गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार
शादी का झांसा देकर युवती को आठ महीने तक बंधक बनाकर मारपीट और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
नैनीताल जिले के भवाली कोतवाली पुलिस ने खैरना क्षेत्र से युवती का अपहरण करने वाले मुस्लिम युवक को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Trending Videos
रविवार को युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का भी केस दर्ज किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि खैरना क्षेत्र निवासी युवती के पिता ने तहरीर सौंपी थी। इसमें गरमपानी में नाई की दुकान में काम करने वाले सुहैल निवासी नेहटौर, बिजनौर, यूपी पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और युवती को सकुशल बरामद करने के लिए टीम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल मेहरा ने बताया कि शनिवार को आरोपी सुहैल को बिजनौर से गिरफ्तार कर युवती को सकुशल ढूंढ लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि सुहैल आठ महीने पहले शादी करने का झांसा देकर ले गया। पर साथ जाने के बाद आरोपी मुकर गया। वहां उसे कैद कर मारपीट करने के साथ घर नहीं आने दिया।