सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Banned taxi bikes remain unopposed

Nainital News: प्रतिबंधित टैक्सी बाइकों का नहीं रुका संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Banned taxi bikes remain unopposed
विज्ञापन
नैनीताल। प्रतिबंधित टैक्सी बाइकों का संचालन पुलिस सहायता केंद्रों के समीप से किया जा रहा है। कोर्ट के आदेशानुसार वर्ष 2017 के बाद पंजीकृत टैक्सी वाहनों का संचालन नैनीताल शहर में प्रतिबंधित है। बीते वर्ष सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर की पांच सड़कों को बाइक मुक्त करने का निर्णय लिया गया था। इसके चलते प्रशासन, संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान भी चलाया था। अब प्रशासन व पुलिस की ढील के बाद दोबारा प्रतिबंधित टैक्सी वाहन बेझिझक नगर की सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। यही नहीं अब पुलिस सहायता केंद्रों के बगल और मॉल रोड से टैक्सी बाइकों का खुलेआम संचालन हो रहा है। लेकिन पुलिस-प्रशासन इस पर कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहा है। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन कर शहर में प्रतिबंधित टैक्सी बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed