सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Village Heads' Association Expresses Outrage Over Power Cuts

Haridwar News: ग्राम प्रधान संगठन ने बिजली कटौती पर जताया रोष

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Village Heads' Association Expresses Outrage Over Power Cuts
विज्ञापन
पथरी। ब्लाॅक बहादराबाद के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष एवं बहादरपुर जट के ग्राम प्रधान राजेश कुमार वर्मा ने क्षेत्र में लगातार कई-कई घंटे की जा रही बिजली कटौती को लेकर रोष जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री व ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस गर्मी में खेतों में फसलों में पानी की सख्त जरूरत है। लगातार कई-कई घंटे की बिजली कटौती से खेतों में पर्याप्त मात्रा में सिंचाई नहीं हो रही है। किसान फसलों में सिंचाई के लिए इस गर्मी में दिन रात खेतों में रह रहे हैं। बगैर पानी के खेतों में फसलें सूखने के कगार पर है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी आंखें मूंदें हुए हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं। चेताया कि अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों का घेराव, धरना व प्रदर्शन किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed