सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Station House Officers will be held responsible if law and order deteriorates: Navneet Singh

कानून व्यवस्था बिगड़ी तो थाना प्रभारियों की होगी जिम्मेदारी: नवनीत सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 25 Feb 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Station House Officers will be held responsible if law and order deteriorates: Navneet Singh
विज्ञापन
- एसएसपी ने पुलिस लाइन में ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Trending Videos

- बेहतर कार्य करने पर पांच महिलाओं सहित 35 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
कानून व्यवस्था बिगड़ी तो थाना प्रभारियों की होगी जिम्मेदारी: नवनीत सिंह
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने ने बुधवार को रोशनाबाद पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली और रमजान के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित हुई तो संबंधित थाना प्रभारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों द्वारा समस्याएं न रखे जाने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। बैठक में 35 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। एसएसपी ने निर्देश दिए कि रमजान, होली और ईद के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा गश्त बढ़ाई जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में सर्किल अधिकारी के नेतृत्व में बैठकों के जरिए सभी समुदायों से समन्वय स्थापित किया जाए। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए एसपी ट्रैफिक को सीओ ट्रैफिक व अन्य अधिकारियों के साथ समय रहते ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। एएचटीयू टीम को भिक्षावृत्ति, बालश्रम व अन्य गतिविधियों में लिप्त बच्चों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति को और प्रभावी बनाने को कहा गया। एसएसपी ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस कार्यालय में प्राप्त शिकायतों पर 15 दिन के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट संबंधित सीओ व थाना प्रभारी उपलब्ध कराएं। साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत भावी कार्रवाई करते हुए नशे के खिलाफ जमीनी स्तर पर सख्त अभियान चलाने पर जोर दिया।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

30 को मैन ऑफ द मंथ, पांच महिला कर्मियों को वुमन ऑफ द मंथ
- एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले में नियुक्त पुलिस कर्मियों से केवल दो समस्याओं के सामने आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिए कि जनपद सैनिक सम्मेलन से पहले जरूरी कर्मचारियों की गोष्ठी लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने और गंभीर समस्याओं से जुझ रहे कर्मियों को अपने साथ सैनिक सम्मेलन में लाएं। एसएसपी ने बताया कि बेहतर कार्य करने वाले 29 पुरुष पुलिस कर्मी, एक पुरुष होमगार्ड, चार महिला पुलिस कर्मी व एक महिला पीआरडी कर्मचारी को मैन ऑफ द मंथ व वुमन ऑफ द मंथ से नवाजा गया है।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed